मुंबई,22 मार्च (लाइव 7) देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 15 मई को समाप्त सप्ताह में 8.09 अरब डॉलर गिर कर 688.89 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के प्रमुख भाग- विदेशी मुद्रा संपत्तियां 6.48 अरब डॉलर गिर कर 545.90 अरब डॉलर के स्तर पर रहीं। विदेशी मुद्रा संपत्तियों के मूल्य में परिवर्तन विभिन्न प्रमुख विदेशी मुद्राओं के साथ डॉलर की विनिमय दर में घट बढ़ से भी प्रभावित होता है।

