कड़ामुखा क्रुसटोंगरी में डीप बोरिंग, सोलर जलमीनार व शौचालय निर्माण कार्य का शिलान्यास

Ravikant Mishra

सिमडेगा। पाकरटांड़ प्रखंड के कड़ामुखा क्रुसटोंगरी गांव में जिला परिषद सिमडेगा की 15वें वित्त आयोग मद की आबद्ध निधि से बनने वाले डीप बोरिंग, सोलर जलमीनार एवं शौचालय निर्माण कार्य का शनिवार को विधायक भूषण बाड़ा और जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। कार्यक्रम की शुरुआत फादर रंजीत डुंगडुंग ने विशेष प्रार्थना एवं आशीष जल छिड़ककर की।

इस अवसर पर विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि स्वच्छ पेयजल और स्वच्छता प्रत्येक नागरिक का अधिकार है तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कड़ामुखा क्रुसटोंगरी के ग्रामीण लंबे समय से स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे थे। डीप बोरिंग और सोलर जलमीनार बनने से वर्षभर शुद्ध पेयजल उपलब्ध होगा, जिससे महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए दूर-दूर तक नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के संरक्षण और निर्माण कार्य में सहयोग की अपील की।

जिला परिषद सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि गांवों का विकास तभी संभव है, जब हर घर तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचें। उन्होंने कहा कि सोलर जलमीनार और शौचालय निर्माण से ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल के साथ बेहतर स्वच्छता का लाभ मिलेगा, जो विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में जनहित के विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

कार्यक्रम में कार्यकारी जिला अध्यक्ष अख्तर खान, प्रखंड अध्यक्ष अजीत लकड़ा, प्रमुख रजत लकड़ा, जिला विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, विधायक प्रतिनिधि माइकल खड़िया, मीडिया प्रभारी अरबिंद लुगुन, पंचायत समिति सदस्य प्रतिमा कुजूर, उर्मिला केरकेट्टा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment