नयी दिल्ली 01 जुलाई (लाइव 7) सरकार ने राजधानी दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे को वसंत कुंज के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए 6970 करोड़ रुपये की लागत से आठ किलोमीटर लंबी छह लेन की सुरंग बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को यहां हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति ने राष्ट्रीय राजमार्ग (ओ) योजना के तहत हाइब्रिड एन्युइटी मोड में इस सुरंग के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

