3000 परीक्षार्थी हुए शामिल,सेंटर सुपरिटेंडेंट पूजा प्रकाश रही अहम भूमिका
रांची : इरबा स्थित शाइन अब्दुर्रजाक अंसारी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर में जेएनआरसी द्वारा आयोजित एएनएम एवं जीएनएम प्रथम वर्ष की परीक्षा सफलतापूर्वक और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। इस परीक्षा में झारखंड के विभिन्न 65 नर्सिंग कॉलेजों से लगभग 3000 परीक्षार्थियों ने भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।परीक्षा का आयोजन 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक किया गया। पूरे परीक्षा केंद्र में अनुशासन और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष ध्यान रखा गया। केंद्र पर शांतिपूर्ण वातावरण और सुदृढ़ व्यवस्था के कारण परीक्षा बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकी।

परीक्षा के सफल संचालन में सेंटर सुपरिटेंडेंट पूजा प्रकाश एवं प्राचार्या जेनी लीना की अहम भूमिका रही। दोनों अधिकारी लगातार केंद्र का निरीक्षण करती रहीं और हर गतिविधि पर नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना की संभावना न रहे। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। टीम के सदस्य मोनिका खाखा, अब्दुल रज्जाक, जावेद आलम अंसारी, गालिब समीर अंसारी, अंकु कुमार, मोइन अंसारी, अनंत कुमार सिंह, दिव्या टोप्पो, नसीम अंसारी एवं मिकाइल अंसारी ने जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यों का निर्वहन किया।परीक्षा केंद्र पर दूर-दराज से आए अभिभावकों के लिए बैठने और पेयजल की समुचित व्यवस्था की गई थी। कुल मिलाकर परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ, जिसकी सभी ने सराहना की।


