नयी दिल्ली/मुंबई, 13 जून (लाइव 7) टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने वाले विमान के तत्काल दुर्घटनाग्रस्त होने को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शुक्रवार को कहा है कि यह कंपनी के इतिहास का सबसे काला दिन है और भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों इसके लिए सुरक्षा पर ही सबसे ज्यादा फोकस करने की जरूरत है।
श्री चंद्रशेखरन ने अपने सहकर्मियों को लिखे पत्र में कहा “ कल जो हुआ, वह समझ से परे है और समझ नहीं आ रहा है कि आखरि यह सब कैसे हो गया। इससे पूरा समूह सदमे और शोक में हैं। हम जानते हैं कि एक व्यक्ति को खो देना भी एक बड़ी त्रासदी है लेकिन यहां तो एक साथ इतने लोगों की जान चली गयी है। कल का दिन टाटा समूह के इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक है। जिन लोगों ने इस दुर्घटना में अपने परिजनों को खोया है उन्हें इस हालात में शब्दों से सांत्वना नहीं मिल सकती लेकिन हमारी संवेदनाएँ दुर्घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों और उनके प्रियजनों के साथ है।”
एयर इंडिया विमान दुर्घटना समूह के इतिहास का सबसे काला दिन: टाटा
Leave a Comment
Leave a Comment

