नयी दिल्ली, 12 जून (लाइव 7) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक प्रमुख हस्तियों ने भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके निधन को देश और खेल जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

