पटना , 17 जून (लाइव 7) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बुधवार को कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के डबल इंजन सहयोग से बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग् ीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहाँ कृषि एवं ग् ीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में किसानों की समृद्धि, ग् ीण आधारभूत संरचना को मजबूत करने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

