क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है : खुर्शीद

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 02 जून (लाइव 7) कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा है कि जब वह आतंकवाद के खिलाफ भारत का संदेश दुनिया तक पहुंचाने के राष्ट्र के मिशन पर विदेश में है तो देश में कुछ लोग अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं के कारण उनके खिलाफ उल्टी सीधी बात कर रहे हैं।
श्री खुर्शीद ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा “आतंकवाद के खिलाफ़ अभियान पर भारत का संदेश दुनिया तक पहुँचाने के मिशन में हूं लेकिन यह खेदजनक है कि देश में कुछ लोग राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के गुणभाग में लगे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है।”
मलेशिया में पत्रकारों से बात करते हुए श्री खुर्शीद ने कहा “हम यहां वही कर रहे हैं जो देश के लिए जरूरी है। आप किसी भी दल में हों, जरूरत है देश के पक्ष में बोलने के लिए एक आवाज की और हम यहां वही कर रहे हैं। मैं यहां भारत सरकार का विरोध करने नहीं आया हूं। मैं यहां भारत के लिए बोलने आया हूं। मेरे लिए भारत और केवल भारत ही सबसे पहले है।”
गौरतलब है कि कांग्रेस ने सरकार ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को विदेश भेजे गये सांसदों के प्रतिनिधि मंडल में शामिल है जबकि कांग्रेस द्वारा सुझाए गए नामों की सूची में उनके नाम शामिल नहीं थे। इसी को लेकर कांग्रेस सरकार की आलोचना कर रही और पार्टी के कुछ नेता श्री खुर्शीद और श्री थरूर पर निशाना साध रहे हैं।
  अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment