नयी दिल्ली 03 मई (लाइव 7) साहित्य अकादमी ने वर्ष 2025 के ‘साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार’ के लिए भारतीय अनुवादकों, प्रकाशकों और पाठकों से मान्यता प्राप्त सभी 24 भारतीय भाषाओं में अनूदित पुस्तकें आमंत्रित की हैं। साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि पुरस्कार के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021, 2022 और 2023 अर्थात एक जनवरी 2019 और 31 दिसंबर 2023 के बीच पहली पहली बार प्रकाशित पुस्तकों पर विचार किया जाएगा। प्रत्येक पुस्तक की एक प्रति के साथ आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई 2025 है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार से संबंधित विस्तृत विवरण के लिए साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार नियम अकादमी की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
साहित्य अकादमी अनुवाद पुरस्कार 2025 के लिए पुस्तकें आमंत्रित
Leave a Comment
Leave a Comment

