खबर का असर : एक दिन में ही बना खराब चापानल, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Ravikant Mishra

जलडेगा :- ठाकुरबारी जगन्नाथ मंदिर के समीप पेयजल संकट को लेकर सन्मार्ग अखबार में प्रकाशित खबर का असर एक दिन में ही देखने को मिला। पिछले दो-तीन माह से खराब पड़ा चापानल आखिरकार मरम्मत कर चालू कर दिया गया, जिससे आसपास के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। ज्ञात हो कि मंदिर परिसर के समीप स्थित एकमात्र चापानल खराब रहने के कारण करीब 50 परिवारों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से जलमीनार लगाने एवं खराब चापानलों की मरम्मत की मांग उठाई थी। मिशन बदलाव के प्रखंड अध्यक्ष दीपक चीक बड़ाईक ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी थी और प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की थी।

लेकिन खबर प्रकाशित होने के बाद मामले की गंभीरता संबंधित विभाग के ध्यान में आया और शुक्रवार को चापानल की मरम्मत करा दी गई। चापानल चालू होने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया। महिलाओं ने कहा कि अब उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने त्वरित पहल के लिए प्रशासन, सन्मार्ग मीडिया एवं मिशन बदलाव का आभार जताते हुए कहा कि इसी तरह क्षेत्र की अन्य खराब पड़ी पेयजल योजनाओं की भी जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए।

अमित साहू, जलडेगा

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment