दुबई में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी आकांक्षा रंजन कपूर

Live 7 Desk

मुंबई, 19 सितंबर (लाइव 7) अभिनेत्री आकांक्षा रंजन कपूर दुबई में अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनायेंगी।

आकांक्षा रंजन कपूर, को गिल्टी, रे और मोनिका ओ माय डार्लिंग जैसी परियोजनाओं में उनके शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।अपने जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए, वह अपने दोस्तों के साथ अपने काम के शेड्यूल से ब्रेक लेने के लिए दुबई गई हैं। उनके साथ उनकी माँ अनु रंजन भी होंगी।

अपने जन्मदिन की योजनाओं के बारे में बात करते हुए, आकांक्षा ने साझा किया, मेरी माँ, मेरा जन्मदिन मनाने के लिए मेरे साथ शामिल होंगी। मैं ढ़ेर सारा केक खाऊँगी! मैं गोल्फ़ भी खेलूँगी। ऐसा लगता है कि मैं जितनी बड़ी होती जा रही हूँ, मुझे अपने जन्मदिन पर ये सब करने में उतना ही मज़ा आता है।”

आकांक्षा ,संदीप किशन के साथ मायावन में अपनी दक्षिण भारतीय फ़िल्म की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। उनके पास पाइपलाइन में कुछ रोमांचक प्रोजेक्ट भी हैं, जिनकी घोषणा अभी नहीं की गई है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment