सृष्टि भारती, अवि, स्नेहा बकली का भोजपुरी लोकगीत ‘नजरिया लड़ा लीहा’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 12 सितंबर (लाइव 7) गायिका सृष्टि भारती का भोजपुरी लोकगीत ‘नजरिया लड़ा लीहा’ रिलीज हो गया है।

सृष्टि भारती की मधुर आवाज में गाया हुआ भोजपुरी लोकगीत ‘नजरिया लड़ा लीहा’ रिलीज हो गया है। गाने के वीडियो में अवि और स्नेहा बकली नजर आ रही है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत ‘नजरिया लड़ा लिहा’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर एवं कोरियोग्राफर छोटू लोहार, असिस्टेंट कोरियोग्राफर मिथुन प् ाणिक, डीओपी एवं एडिटर आरबीके एंटरटेनमेंट हैं। डीआई एव जीएफएक्स भीमचन्द्राई मुर्मू ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment