काजल राघवानी और जय यादव का गाना ‘हमरा अँखियां में पढ़ला’ रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 03 सितंबर (लाइव 7)भोजपुरी फिल्म अभिनेता जय यादव और सुपरस्टार अभिनेत्री काजल राघवानी का रोमांटिक गाना ‘हमरा अँखियां में पढ़ला’ रिलीज हो गया है।

हमरा अँखियां में पढ़ला गाने के वीडियो में युवा पति-पत्नी के रूप में जय यादव और काजल राघवानी है।यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अभिलाष कुमार और सुप्रिया चिरा ने गाया है। इस गाने के गीतकार और संगीतकार स्व० श्याम देहाती हैं। यह गाना फिल्म अमानत का है।

बीबी जायसवाल प्रोडक्शंस प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म अमानत के निर्माता बीबी जायसवाल हैं। सह निर्माता राहुल जायसवाल हैं। निर्देशक   श्रीवास्तव हैं। कथा, पटकथा एवं संवाद सभा वर्मा ने लिखा है। डीओपी एसवी शिव , माही शेरला,   शर्मा, कोरियोग्राफर सुदामा मिंज, आकाश शेट्टी, ईपी महेश उपाध्याय हैं। इस फ़िल्म का आल राईट्स वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स के पास है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a comment