आंगनवाड़ी सेविका चयन पर विवाद, ग्रामीणों ने अनियमितता का लगाया आरोप

Ravikant Mishra

कुरडेग प्रतिनिधि ✒️

कुरडेग : कुरडेग प्रखंड के खालीजोर खास गांव में आंगनवाड़ी सेविका चयन को ग्रामीणों ने चयन प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए बुधवार को अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ किरण डांग को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि 7 अप्रैल 2026 को आयोजित आम सभा की सूचना उन्हें समय पर नहीं दी गई और न ही इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। उनका आरोप है कि पूर्व सेविका द्वारा बिना स्पष्ट जानकारी दिए सादे कागज पर हस्ताक्षर कराए गए। सूचना के अभाव में स्थानीय लाभान्वित वर्ग के कई लोग आवेदन नहीं दे सके, जबकि दूसरे पोषक क्षेत्र के अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया।ग्रामीणों ने मांग की है कि चयन प्रक्रिया को रद्द कर पुनः पारदर्शी तरीके से आम सभा आयोजित की जाए, ताकि वास्तविक लाभान्वित अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित हो सके।

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ.. 

अंचलाधिकारी सह सीडीपीओ किरण डांग ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि चयन से पूर्व संबंधित पोषक क्षेत्रों—मिशनहाता, कुसुम टोली, भट्ठा टोली और खालीजोर खास—में 15 दिन पहले ही सूचना दी गई थी और ग्रामीणों से हस्ताक्षर भी लिए गए थे। उनके अनुसार पूरी चयन प्रक्रिया राज्य सरकार की नियमावली के तहत संपन्न हुई है तथा संध्या एक्का का चयन कर प्रस्ताव जिला को भेज दिया गया है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी को आपत्ति है तो वे जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

Share This Article
BUREAU CHIEF
Follow:
*शीलं परमं भूषणम्*
Leave a Comment