वॉशिंगटन/तेहरान, 13 मार्च 2026 (लाइव 7) अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने दावा किया है कि ईरान की फौजी ताकत अब खत्म हो गयी है और अमेरिका और इजराइल के समन्वित हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य शक्ति को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि दोनों देशों की वायु सेनाओं ने अब तक ईरान के 15,000 से अधिक सामरिक ठिकानों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया है। उन्होंने दावा किया कि ईरान की वायु सेना और नौसेना अब ‘सैन्य रूप से अप्रभावी’ हो चुकी है और उसकी मिसाइल क्षमता में 90 फीसदी की गिरावट आई है।

