होटलों,रेस्तरां को केरोसिन और कोयले के इस्तेमाल की अनुमति मिलेगी, ग् ीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 12 मार्च (लाइव 7) सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की जाने वाली रसोई गैस पर दबाव कम करने के लिए होटलों और रेस्तरां में केरोसिन और कोयले के ईंधन के रूप में इस्तेमाल की अनुमति देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा सीमित संख्या में वाणिज्यिक इस्तेमाल के सिलेंडरों की भी आपूर्ति की जायेगी जिसके लिए राज्य सरकारों को प्राथमिकता के आधार पर लाभार्थियों की सूची बनानी होगी।

Share This Article
Leave a Comment