क्यों रखा फिल्म का नाम ‘अस्सी’? निर्देशक-निर्माता अनुभव सिन्हा ने बताई फिल्म से जुड़ी जरूरी बातें

Shashi Bhushan Kumar

अहमदाबाद में फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनुभव सिन्हा ने आईएएनएस से बातचीत में बताया कि फिल्म का नाम ‘अस्सी’ क्यों रखा गया। उन्होंने कहा कि देश में हर दिन औसतन 80 महिलाएं यौन हिंसा का शिकार होती हैं, और यह आंकड़ा सरकारी रिपोर्टों पर आधारित है। उनके मुताबिक, ऐसी खबरें कभी पहले पन्ने पर तो कभी अंदर के पन्नों में छपती हैं, लोग दुख जताते हैं और फिर भूल जाते हैं, लेकिन पीड़िताओं की जिंदगी पर पड़ने वाले असर पर कम ध्यान दिया जाता है।

उन्होंने बताया कि इसी सोच से प्रेरित होकर उन्होंने गहन शोध किया और एक वास्तविक केस के आधार पर कहानी तैयार की। फिल्म में यह दिखाया गया है कि कैसे कानूनी प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग पक्ष अपने-अपने हित में मामला मोड़ने की कोशिश करते हैं। यह फिल्म कोर्टरूम ड्रामा के साथ-साथ थ्रिलर और सस्पेंस से भरपूर है।

अपने आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते हुए सिन्हा ने कहा कि वे आमतौर पर एक फिल्म रिलीज होने से पहले ही अगली फिल्म तय कर लेते हैं, लेकिन इस बार ज्यादा यात्रा के कारण ऐसा नहीं हो पाया। फिलहाल चार स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है, जिनमें से दो लगभग अंतिम चरण में हैं।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment