ओडिशा: ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में देवी नदी के मुहाने पर करीब 30 फीट लंबी विशाल व्हेल का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी स्थानीय मछुआरों ने तुरंत मरीन पुलिस और वन विभाग को दी।
वन विभाग की टीम और पशु चिकित्सा विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए कटक भेजा। कुजंग फॉरेस्ट डिवीजन और नंदनकानन से आई विशेष टीम ने विस्तृत जांच की।
अधिकारी बताते हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही व्हेल की मौत के कारणों का पता चलेगा। फिलहाल, यह जांच की जा रही है कि व्हेल की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या चोट, बीमारी, प्रदूषण या मछली पकड़ने के जाल में फंसने जैसी वजहों से। वन विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत जांच शुरू कर दी है।
यह घटना स्थानीय लोगों और अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि इतनी बड़ी समुद्री जीव का अचानक मृत पाना क्षेत्रीय पारिस्थितिकी पर प्रभाव डाल सकता है।

