आत्मसमर्पण करने वाले 11 नक्सलियों को 22.86 लाख रुपये की सरकारी सहायता

Shashi Bhushan Kumar

झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत लातेहार जिले में आत्मसमर्पण करने वाले 11 पूर्व नक्सलियों को कुल 22.86 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

सरकारी जानकारी के अनुसार, पुलिस के लगातार दबाव और पुनर्वास योजनाओं से प्रेरित होकर इन सभी नक्सलियों ने लातेहार पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने वालों में कुख्यात नक्सली लवलेश गंझू भी शामिल है, जिसे विभिन्न मदों में सबसे अधिक 6 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई है।

बताया गया है कि यह राशि पुनर्वास अनुदान, घोषित इनाम की रकम, हथियार जमा करने के एवज में नकद सहायता, आवास किराया और शिक्षा शुल्क जैसी अलग-अलग योजनाओं के तहत दी गई है।

गौरतलब है कि वर्ष 2025 के दौरान झारखंड के सभी जिलों में लातेहार जिला आत्मसमर्पण के मामलों में अग्रणी रहा, जहां कुल 23 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया था।

प्रशासन का कहना है कि आत्मसमर्पण करने वालों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें नया जीवन शुरू करने में सहायता देना सरकार की प्राथमिकता है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment