झारखंड उच्च न्यायालय के नए मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक ने ली शपथ

Shashi Bhushan Kumar

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन स्थित बिरसा मंडप में माननीय न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक को झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने मुख्य न्यायाधीश महेश शरदचंद्र सोनक को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दीं।

शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, राज्य मंत्री राधा कृष्ण किशोर, राज्य मंत्री दीपिका पांडे सिंह, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीशगण, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, उच्च न्यायालय के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment