NH-33 पर तेल चोरी का भंडाफोड़, इंटरडिस्ट्रिक्ट गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Shashi Bhushan Kumar

नेशनल हाईवे-33 पर इंडियन ऑयल के तेल टैंकर से बड़े पैमाने पर डीजल और पेट्रोल चोरी के मामले का घोसवरी पुलिस ने खुलासा किया है। इस कार्रवाई में अंतरजिला गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को सैकड़ों लीटर पेट्रो पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है।

घोसवरी थानाध्यक्ष सत्यम तिवारी ने बताया कि सड़क किनारे बने एक नकली होटल की आड़ में वर्षों से तेल चोरी का अवैध कारोबार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की, जहां टैंकर से तेल निकालते हुए गया जिले के ललन कुमार और नालंदा जिले के दीपेंद्र कुमार उर्फ लालू कुमार को रंगे हाथ पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, संबंधित तेल टैंकर बरौनी रिफाइनरी से नालंदा की ओर जा रहा था। घोसवरी थाना क्षेत्र के गोसाईं गांव स्थित एनएच-33 पर खुलेआम तेल कटिंग की जा रही थी। मौके से डीजल और पेट्रोल से भरे कई गैलन जब्त किए गए हैं।

फिलहाल घोसवरी पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment