झामुमो में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की एंट्री, लातेहार से AAP और BJP नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

Shashi Bhushan Kumar

राजधानी रांची के हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत लातेहार जिले से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की। सभी ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए पार्टी से जुड़ने का निर्णय लिया।

सदस्यता ग्रहण करने वालों को झामुमो के केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने नए सदस्यों को पार्टी की नीति, विचारधारा और संघर्ष के इतिहास से अवगत कराया तथा संगठन को मजबूत करने और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।

यह सदस्यता अभियान झामुमो लातेहार जिलाध्यक्ष मोतीलाल नाथ सहदेव के नेतृत्व में तथा जिला सचिव बुदेश्वर उरांव की उपस्थिति में संपन्न हुआ।इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि झामुमो लगातार आदिवासी, मूलवासी और सर्वसमाज के हित में कार्य कर रही है, जिससे प्रभावित होकर विभिन्न दलों के कार्यकर्ता पार्टी से जुड़ रहे हैं।

पार्टी में शामिल होने वालों में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सौरव श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख चेहरे शामिल हैं। इनके अलावा अश्विनी मिश्रा, रोहित अग्रवाल उर्फ जोनी, करण कुमार, दुर्गा कुमारी, बुधन गंझू, कमलेश उरांव, लीलामणि देवी, अनुरोध कुजूर, अशोक भुइंया, बल्कु मुंडा, नीलम देवी, रिंकी देवी, सुशीला देवी, सुजीत सिंह, डॉ. शम्स रजा, डॉ. संशोष राणा, मनीष गुप्ता, चांद खान, मुबारक अंसारी, प्रशांत सिंह, सौरव साहू, रोशन गुप्ता, देव ओझा, प्रमोद गिरि, रोशन कुमार, अभिषेक सिंह, कृपाचार्य सिंह, अनीता देवी, संगीता देवी, मनोहर भगत, सुशीला टोपनो, आश्रम यादव, दुर्गा सिंह, नागेशर गंझू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment