नयी दिल्ली, 10 मई (लाइव 7) कांग्रेस ने सेना में महिलाओं के स्थायी कमीशन पर उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि देश के वर्तमान माहौल को देखते हुए यह फैसला महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाएगा।
विंग कमांडर सेवानिवृत्त अनुमा आचार्य ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा ,“ सेना की महिला अधिकारियों के स्थायी कमीशन को लेकर उच्चतम न्यायालय का शुक्रवार को एक निर्णय आया है जो बहुत राहत देने वाला है और आज जो देश का माहौल है, उसमें इस फैसले से महिला अधिकारियों का मनोबल बढ़ाता है। वर्तमान में देश की जो स्थिति है, उसमें सेनाओं के प्रति हम अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं और उनके शौर्य और साहस को सलाम करते हैं।”
स्थायी कमिशन पर कोर्ट के फैसले से बढेगा महिला अधिकारियों का मनोबल : कांग्रेस
Leave a Comment
Leave a Comment

