फिल्म आयुष्मान आयुष्मति का फर्स्ट लुक रिलीज

Live 7 Desk

मुंबई, 31 मार्च (लाइव 7) एसआरके म्यूजिक प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी नई हिंदी फिल्म आयुष्मान आयुष्मति का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है।

फिल्म आयुष्मान आयुष्मति में मुख्य भूमिका में प्रमोद  ी और ऋतु सिंह मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में फर्स्ट लुक में दोनों एक साथ नजर आए हैं और एआई इमेज के जरिए फिल्म की एक झलक दिखाई गई है। इस फिल्म में समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, विनोद मिश्रा,   नवल, सोनू पांडेय, विद्या सिंह,   मिश्रा, सोनाली मिश्रा, कुंवर सुधीर सिंह और सफिया भी महत्वपूर्ण किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक प्रवीण गुडुरी हैं। संगीतकार सजन मिश्रा, आर्य शर्मा और गीतकार प्यारे लाल यादव, धरम हिंदुस्तानी, शेखर मधुर हैं।

निर्माता रोशन सिंह ने कहा, हमें उम्मीद है कि यह फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचेगी और सामाजिक बदलाव की दिशा में एक कदम होगी। उन्होंने कहा कि लेखक इंद्रजीत एस कुमार द्वारा लिखित यह कहानी ग् ीण भारत की सामाजिक संरचना और मानवीय संबंधों पर केंद्रित है। फिल्म के गीतों में भोजपुरी और हिंदी की मिली-जुली छटा है, जो ग् ीण जीवन की भावनाओं को उजागर करते हैं। वहीं फिल्म को लेकर निर्देशक प्रवीण गुडुरी ने कहा, यह फिल्म समाज के उन पहलुओं को दिखाती है जिन्हें अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। हमने इसे बेहद वास्तविक तरीके से पेश किया है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment