मुंबई, 14 मार्च (लाइव 7) महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2025 के शनिवार को फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स और मुम्बई इंडियंस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला होगा जहां दिल्ली कैपिटल्स पहली बार खिताब जीतने के लिए, वहीं पूर्व चैंपियन मुंबई इंडियंस अपनी बादशाहत कायम के लिए दमखम के साथ मैदान में उतरेगी।
दिल्ली कैपिटल्स डब्लयूपीएल ने इस सीजन में अपना दबदबा बनाए रखा और अंक तालिका में शीर्ष पर रहते हुए सीधे फाइनल में जगह बनाई है। मेग लैनिंग की अगुआई वाली टीम का पूरे टूर्नामेंट में प्रदर्शन शानदार रहा है, उसने इस सीजन में मुंबई के खिलाफ दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज कर उस पर मनोवैज्ञानिक दवाब बना रखा है।
दिल्ली और पूर्व चैंपियन मुम्बई का डब्ल्यूपीएल फाइनल मैच शनिवार को

Leave a Comment
Leave a Comment