चारधाम यात्रा: मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने और सुरक्षित यात्रा की अपील

Live 7 Desk

देहरादून 11 मई (लाइव 7) मौसम विभाग द्वारा 12 एवं 13 मई को उत्तराखंड प्रदेश के विभिन्न हिस्सों, विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा और प्रतिकूल मौसम की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस पर संज्ञान लेते हुए गढ़वाल आयुक्त   शंकर पांडेय ने चारधाम यात्रा पर आने वाले  लुओं एवं पर्यटकों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान मौसम की ताज़ा जानकारी अवश्य प्राप्त करें तथा पूरी सावधानी के साथ अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment