नयी दिल्ली, 27 फरवरी (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुस्तफाबाद के विधायक मोहन सिंह बिष्ट गुरुवार को दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गये।
सदन की कार्यवाही शुरु होते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने श्री बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव पेश किया जिसका कैबिनेट मंत्री मनजिन्दर सिंह सिरसा समर्थन किया।
विधान सभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने श्री बिष्ट को उपाध्यक्ष बनाये जाने का प्रस्ताव सदन के समक्ष रखा जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। अध्यक्ष ने श्री बिष्ट को उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया
उल्लेखनीय है कि श्री बिष्ट छठी बार विधायक चुने गये हैं। उन्होंने इस बार मुस्तफाबाद से आम आदमी पार्टी के अदील अहमद खान को 17578 वोटों से हराया। श्री बिष्ट को 85218 वोट मिले। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलेमिन (एआईएमआईएम) के मोहम्मद ताहिर हुसैन 33474 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
आजाद,
लाइव 7
मोहन सिंह बिष्ट दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष चुने गए

Leave a Comment
Leave a Comment