निकी प्रसाद की अगुवाई में भारत ने अंडर-19 महिला एशियाकप के लिए टीम घोषित की

Live 7 Desk

मुम्बई 12 दिसंबर (लाइव 7) भारत ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में पहली बार होने जा रहे अंडर-19 महिला एशिया कप के लिए निकी प्रसाद की अगुवाई वाली 15 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा कर दी हैं।
वर्ष 2023 में अंड़र-19 विश्वकप टीम का हिस्सा रही शबनम शकील को भी भारतीय महिला अंडर-19 टीम में जगह दी गई है। सानिका चलके को उप-कप्तान बनाया गया है। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान का शुरुआत चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ 15 दिसंबर को करेगा।

Share This Article
Leave a Comment