सिमडेगाः पार्वती शर्मा इंटर महिला कॉलेज की छात्राओं ने जैक इंटरमीडिएट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. विद्यालय का परिणाम 99 प्रतिशत रहा. कॉलेज के टॉप टेन रहे ममता कुल्लू ने 400 अंक, जसिंता बरला ने 372 अंक, सिमरन कल्पना केरकेट्टा ने 367 अंक. पूजा प्रधान ने 360 अंक, उमैरा निगार और किरण कोंगाड़ी ने 350 अंक, अनीशा कुमारी ने 347 अंक, मनीषा बागे ने 346 अंक, सीमा कुमारी ने 340 अंक, सौम्या कुमारी ने 335 अंक. सुनैना बड़ाईक ने 334 अंक प्राप्त किया. शुक्रवार को कॉलेज परिसर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को फाइल और पेन देकर सम्मानित करते हुए आगे की पढ़ाई के लिए शुभ कामनाएं दी गयी. कॉलेज के प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अनुशासन का पालन करते हुए मेहनत करने की बात कही. मौके पर कॉलेज में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली दो बच्चों की मां ममता कुल्लू ने अपने दिनचर्या और पढ़ाई करने के तरीके को सभी के बीच रखा. उन्होंने कहा वह अपने बच्चों से प्रेरित होकर पढ़ाई कर रही है। वहीं किरण कोंगाडी जो एक बच्चे की मां है ने कहा कि छोटे बच्चे को बेहतर शिक्षा देने के लिए ही उसने पढ़ाई पर ध्यान दिया और अच्छा रिजल्ट किया मौके पर सभी छात्राओं को प्राचार्य सत्यव्रत ठाकुर के द्वारा मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी मौके पर शिक्षिका वैदेही प्रसाद, शिक्षक दुर्गविजय सिंह देव. सरिता केशरी, सुमन लकडा. सुमन केरकेट्टा, शालिनी लुगुन, अजितांभ राज,निखिल कुमार, मनोरमा सुनीता मिंज. निशात अंजुम, किरण माला देवी, नरेंद्र कुमार के अलावा सभी छात्राएं उपस्थित थी।

