बैंक ऑफ इंडिया की CSR रिपोर्ट में खुलासा: 3 साल का दो-तिहाई खर्च ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ पर

Shashi Bhushan Kumar

बैंक ऑफ इंडिया की ताज़ा CSR रिपोर्ट ने यह साफ कर दिया है कि संस्था ने सामाजिक दायित्व के तहत सबसे अधिक प्राथमिकता बालिका शिक्षा और सशक्तिकरण को दी है। पिछले तीन वर्षों में बैंक ने CSR के जरिए कुल 85.90 लाख रुपये खर्च किए, जिसमें से 63.69 लाख रुपये—यानी 63% से अधिक—एक मात्र योजना ‘बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ’ पर लगाए गए।

रिपोर्ट के अनुसार, यह राशि राज्य के पाँच प्रमुख जिलों में खर्च की गई—

इन जिलों में जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं के लिए संसाधन उपलब्ध कराना और शिक्षा को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की गईं।

CSR फंड का शेष हिस्सा बैंक ने सामुदायिक सुविधाओं में सुधार और संस्थागत विकास पर लगाया। इन परियोजनाओं में शामिल हैं

जिला2022-232023-242024-25
रांची3.093.883.88
बोकारो3.303.243.42
धनबाद2.462.462.46
हजारीबाग4.444.444.44
जमशेदपुर4.024.084.08

रिपोर्ट यह दर्शाती है कि बैंक ऑफ इंडिया ने CSR के तहत महिला और बालिका सशक्तिकरण को अपने प्रयासों का केंद्रीय बिंदु बनाया है। साथ ही, सामुदायिक विकास की कई छोटी-बड़ी परियोजनाओं में भी बैंक ने अपनी भूमिका निभाई है, जिससे राज्य के विभिन्न जिलों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मदद मिली है।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment