रिम्स के ट्रॉमा सेंटर से बाल कैदी फरार, तलाश तेज

Shashi Bhushan Kumar

रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के ट्रॉमा सेंटर से एक बाल कैदी के फरार होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार सुबह अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर निकल गया, जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, फरार बाल कैदी को रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था। दो दिन पहले पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद उसे इलाज के लिए रिम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह अस्पताल में सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद वह मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहा।

बताया जा रहा है कि यह बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उस पर चोरी की एक घटना में शामिल होने का आरोप था। पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद उसने चार दिन पहले आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद उसे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर बाल सुधार गृह भेजा गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share This Article
Live-7 TV
Leave a Comment