जेसीआई रांची उड़ान ने वर्ल्ड कैंसर डे पर चलाया जागरूकता अभियान

Shashi Bhushan Kumar

RANCHI

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर बुधवार को जेसीआई रांची उड़ान ने कटहल मोड़ स्थित आरजेएसएच कैंसर हॉस्पिटल में जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान आयोजित विशेष कैंसर अवेयरनेस सेशन में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया, जो जानकारीपूर्ण और उपयोगी रहा।

कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा कैंसर से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों और बचाव के उपायों पर चर्चा की गई, जिससे मरीजों और उपस्थित लोगों को बीमारी के प्रति बेहतर समझ मिली। सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए जेसीआई रांची उड़ान ने मरीजों के बीच भाप मशीन (वेपोराइज़र) का वितरण भी किया।

इस पहल में जेसीआई रांची उड़ान की अध्यक्ष प्रिया लखोटिया और सचिव पूजा बुधिया सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ समन्वय कर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था का यह प्रयास कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मरीजों को सहयोग देने की दिशा में सराहनीय माना जा रहा है।

यह जानकारी जेसीआई रांची उड़ान की मीडिया प्रभारी विधि रायका ने साझा की।

Share This Article
Digital Head,Live-7, Committed to impactful journalism, Shashi Bhushan Kumar continues to bring meaningful narratives to the public with diligence and passion. Active Journalist since 2012.
Leave a Comment