नयी दिल्ली, 08 फरवरी (लाइव 7) पूर्व रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री और सांसद अजय भट्ट ने कहा है कि कला प्रकाश की किरण के रूप में कार्य करती है तथा जो लोग लोगों के लिए कला को समझने और उसकी सराहना करने के लिए रास्ते बनाते हैं, उन्हें हमेशा याद किया जाता है।
श्री भटट ने शुक्रवार की शाम यहां गैर-लाभकारी संगठन रूट्स2रूट्स ने पैरागॉन पब्लिशिंग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में ‘रिदम्स एंड रागास’ नामक तीन-पुस्तक श्रृंखला रिचा जैन की कथक, अनिरबन भट्टाचार्य की हिंदुस्तानी क्लासिकल वोकल और वरुण खन्ना की भरतनाट्यम का अनावरण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य, कला, संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देना, कथक, हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायन और भरतनाट्यम के बारे में समझ विकसित करना तथा पाठकों को भारतीय कला रूपों की समृद्ध परंपराओं के बारे में शिक्षित और प्रेरित करना है। कार्यक्रम में केन्द्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसद सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।
कला प्रकाश की किरण के रूप में कार्य करती हैःअजय भट्ट
Leave a Comment
Leave a Comment

