By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Live7 TV
  • Home
  • Epaper
  • देश
  • विदेश
  • राजनीती
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
    • गीत-संगीत
    • जन्मदिन
    • थिएटर
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • क्राइम
  • सोशल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • अभी- अभी
Search
Live7 TVLive7 TV
Font ResizerAa
  • Home
  • Epaper
  • देश
  • विदेश
  • राजनीती
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • क्राइम
  • सोशल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • अभी- अभी
Search
  • Home
  • Epaper
  • देश
  • विदेश
  • राजनीती
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
    • गीत-संगीत
    • जन्मदिन
    • थिएटर
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • क्राइम
  • सोशल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • अभी- अभी
  • Home
  • Epaper
  • देश
  • विदेश
  • राजनीती
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • टेलीविज़न
  • क्राइम
  • सोशल
  • शिक्षा
  • हेल्थ
  • अभी- अभी
Made by ThemeRuby using the Foxiz theme. Powered by WordPress
Live7 TV > क्राइम > दिल्ली में 100 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
क्राइम

दिल्ली में 100 करोड़ के ‘डिजिटल अरेस्ट’ साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Shashi Bhushan Kumar
Last updated: February 8, 2026 8:02 pm
By Shashi Bhushan Kumar Add a Comment
Share
SHARE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में साइबर अपराध के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो प्रमुख आरोपियों—अनिश सिंह और मणि सिंह—को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह डर और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठ रहा था। जांच में पता चला है कि आरोपियों से जुड़े बैंक खातों में करीब 100 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेनदेन हुए हैं और इनके खिलाफ एनसीआरपी पोर्टल पर 190 शिकायतें दर्ज हैं।

मामले में पीड़िता को कथित तौर पर मुंबई साइबर क्राइम के वरिष्ठ अधिकारी बताकर कॉल किया गया और आधार से जुड़े झूठे आपराधिक मामले में फंसाने की धमकी दी गई। इसके बाद एक महिला ने वीडियो कॉल पर नकली एफआईआर और फर्जी गिरफ्तारी वारंट दिखाकर भय का माहौल बनाया। पीड़िता और उसके परिवार को गिरफ्तारी की धमकी दी गई और उसे लगातार “डिजिटल अरेस्ट” में रखकर किसी से बात न करने के लिए मजबूर किया गया।

इस दौरान पीड़िता से अलग-अलग किस्तों में कुल 40 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। हर भुगतान के बाद उसे चैट और लेनदेन के सबूत मिटाने को कहा गया। आखिरकार पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की।

जांच का नेतृत्व इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने किया, जिसमें तकनीकी टीम ने डिजिटल सबूतों का विश्लेषण कर पूरे नेटवर्क का पता लगाया। पड़ताल में सामने आया कि पश्चिम दिल्ली स्थित मेसर्स वृंदाकार्ट स्काईलाइन शॉपर्स प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी के खाते के जरिए फंड रूटिंग की जा रही थी। इस कंपनी के संयुक्त निदेशक अनिश सिंह और मणि सिंह निकले।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने ठगी की रकम घुमाने के लिए विभिन्न बैंकों में आठ खाते खोल रखे थे और पहचान छिपाने के लिए फर्जी सिम कार्ड व जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल करते थे। दोनों आरोपी पहले भी इसी तरह के मामले में फरीदाबाद पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

यह कार्रवाई इंस्पेक्टर संदीप सिंह के नेतृत्व और एसीपी अनिल शर्मा के निर्देशन में की गई। पुलिस ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है।

TAGGED:Bank Account MisuseCrime Branch DelhiCyber CellCYBER FRAUDcyber investigationCyber NetworkDelhi Cyber CrimeDigital Arrest ScamFake Police Callfinancial scamMental HarassmentNCRP Complaintsonline fraudOnline SafetyUPI Fraud
Share This Article
Facebook X Copy Link Print
By Shashi Bhushan Kumar
Follow:
Live-7 TV
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

Popular News

अमेरिकी वीजा नीति केवल भारत के लिए नहीं,पाकिस्तान से संबंध भारत की कीमत पर नहीं : रूबियो
अमेरिकी वीजा नीति केवल भारत के लिए नहीं,पाकिस्तान से संबंध भारत की कीमत पर नहीं : रूबियो
देश
कुल विदेशी मुद्रा भंडार  8.09 अरब डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 688.89 अरब डॉलर के स्तर पर
कुल विदेशी मुद्रा भंडार 8.09 अरब डॉलर की साप्ताहिक गिरावट के साथ 688.89 अरब डॉलर के स्तर पर
व्यापार
क्वॉड की बैठक 26 मई को, भारत आएंगे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री
क्वॉड की बैठक 26 मई को, भारत आएंगे अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री
देश
बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति शुरू, 12 मित्र देशों के सैनिक ले रहे हैं हिस्सा
बहुपक्षीय सैन्य अभ्यास प्रगति शुरू, 12 मित्र देशों के सैनिक ले रहे हैं हिस्सा
देश
हाईवे का निरीक्षण कर गडकरी बोले
हाईवे का निरीक्षण कर गडकरी बोले ‘एनसीआर को मिलेगी रफ्तार, जेवर एयरपोर्ट तक होगी कनेक्टिविटी’
देश

Follow US

- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
क्राइमझारखंड

झारखंड पुलिस ने जारी की 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची, जनता से मांगा सहयोग

January 17, 2026
क्राइमझारखंड

कफ सिरप नहीं देने पर डॉक्टर को क्लिनिक में ही मार दिया

November 10, 2025
क्राइमदेश

उन्नाव रेप केस: सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पीड़िता खुश, बोली-कुलदीप सेंगर को फांसी होनी चाहिए

December 29, 2025
क्राइमझारखंड

जमशेदपुर में फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पर्दाफाश, तीन अफगानी नागरिकों समेत चार गिरफ्तार

January 13, 2026
क्राइम

बम की धमकी के बाद चंडीगढ़ पुलिस अलर्ट, सभी स्कूलों के आसपास पुलिस बल की तैनाती

January 29, 2026
क्राइमझारखंड

लातेहार में पुलिस ने 2 लाख के इनामी उग्रवादियों को किया गिरफ्तार

December 3, 2025
क्राइम

मध्य प्रदेश: ग्वालियर के रेलवे स्प्रिंग कारखाने में विस्फोट, पांच कर्मचारी घायल

February 6, 2026
क्राइम

छत्तीसगढ़: कसडोल स्कूल के विदाई समारोह में जोखिम भरे स्टंट, 16 पकड़े गए

February 11, 2026
Show More
Live7 TV

Live7tv.com: Hindi News Channel of – Bengal, Bihar, Jharkhand, World: Live 7 TV, Morning India, Aawami News, get latest news in Hindi, English & Urdu, epaper- www.live7tv.com

Quick Links

  • Epaper
  • Morning India
  • Aawami News

About US

  • About us
  • Advertise With us
  • Privacy Policy
  • Terms of Use
  • Contact us

2024- All Rights Reserved. Live 7 tv. Website Created by and Maintanance by Cotlas Web Solution

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?