नयी दिल्ली, 19 मई (लाइव 7) सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में कनेक्टिविटी को मजबूत करने और नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (जेवर) तक निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित की जा रही डीएनडी–फरीदाबाद–सोहना एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे परियोजना का निरीक्षण किया और कहा कि इसके पूरा होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यातायात को रफ्तार मिलेगी तथा दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और जेवर एयरपोर्ट तक बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित होगी।

