सोनी सब के शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में देवी सिंह शेखावत के रूप में वापसी करेंगी उर्वशी ढ़ोलकिया

Live 7 Desk

मुंबई, 19 मार्च (लाइव 7) जानीमानी अभिनेत्री उर्वशी ढ़ोलकिया, सोनी सब के लोकप्रिय शो पुष्पा इम्पॉसिबल में देवी सिंह शेखावत के रूप में वापसी करेंगी।

सोनी सब का शो ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ दर्शकों को प्रेरणादायक कहानी से जोड़ रहा है, जिसमें पुष्पा (करुणा पांडे) एक निडर और मजबूत महिला के रूप में हर चुनौती का सामना करती हैं। इस नए अध्याय में उर्वशी ढ़ोलकिया प्रभावी वापसी कर रही हैं, जो संकट की घड़ी में पुष्पा और उनके परिवार का साथ देंगी।इस रोमांचक मोड़ में उर्वशी ढ़ोलकिया एक प्रतिभाशाली वकील और सामाजिक कार्यकर्ता देवी सिंह शेखावत के रूप में वापसी कर रही हैं, जो पुष्पा और उनके परिवार को एक चौंकाने वाले संकट से बचाने के लिए सामने आती हैं।

देवी सिंह शेखावत की भूमिका निभा रही उर्वशी ढ़ोलकिया ने कहा, पुष्पा इम्पॉसिबल में देवी सिंह शेखावत के रूप में वापसी घर लौटने जैसा लग रहा है। देवी हमेशा से एक मजबूत और स्वतंत्र महिला रही हैं, जो सही के लिए खड़ी होती हैं, और इस बार वह तब लौट रही हैं जब पुष्पा को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत है। मुझे इस शो की सबसे खास बात यह लगती है कि यह महिलाओं के एक-दूसरे को सशक्त बनाने और समर्थन देने की कहानी को खूबसूरती से दर्शाता है। एक ऐसी दुनिया में, जहां महिलाओं को अक्सर अकेले ही अपने संघर्षों से जूझना पड़ता है, यह शो दिखाता है कि कैसे एक महिला दूसरी महिला की ताकत बन सकती है। देवी हमेशा पुष्पा के साथ खड़ी रहेंगी, और मैं दर्शकों को इस दमदार सफर का गवाह बनने के लिए उत्साहित हूं।

पुष्पा इम्पॉसिबल सोमवार से शनिवार, रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

 

लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment