शिवराज ने बिल गेट्स के साथ की कृषि चर्चा

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 17 मार्च (लाइव 7) केंद्रीय कृषि एवं किसान मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारत के कृषि अनुसंधान श्रेष्ठ हैं और दुनिया इनका लाभ ले सकती हैं।
श्री चौहान ने साेमवार को यहां गेट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष बिल गेट्स के साथ बैठक हुई। इस दौरान कृषि एवं ग् ीण विकास के विभिन्न विषयों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। बैठक के बाद श्री चौहान ने बताया कि कृषि, खाद्य सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, तकनीकी नवाचार और ग् ीण विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि कृषि साझेदारी को और गहरा करने की असीम संभावनाएं हैं। विशेषकर डिजिटल कृषि, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायोटेक्नोलॉजी एवं जलवायु अनुकूलित कृषि तकनीकों के क्षेत्र में काम किया जा सकता है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत, ‘वसुधैव कुटुंबकम’ के सिद्धांत पर चलते हुए वैश्विक कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। भारत ‘सर्वे भवंतु सुखिनः, सर्वे संतु नि याः’ और ‘परहित सरिस धरम नहीं भाई’ के विचार में विश्वास करता है। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारत ने गरीबी उन्मूलन, महिला सशक्तिकरण तथा कृषि विकास के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
श्री चौहान ने कहा कि भविष्य की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ध्यान जलवायु-प्रतिरोधी और बायोफोर्टिफाइड किस्मों के विकास पर है। बैठक में केंद्रीय कृषि सचिव देवेश चतुर्वेदी, केंद्रीय ग् ीण विकास सचिव शैलेष सिंह सहित दोनों मंत्रालयों के अधिकारी उपस्थित थे।
सत्या,  
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment