मोदी सरकार के 11 साल में हुये हैं, कई बुनियादी बदलाव: भाजपा

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 11 जून (लाइव 7) सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में हासिल प्रमुख उपलब्धियों की एक झांकी बुधवार को प्रस्तुत की और कहा कि देश की इन नयी उपलब्धियों के बीच पले-बढ़े युवा विकसित भारत की उत्प्रेरक शक्ति बनेंगे।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित मीडिया-मिलन कार्यक्रम में सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार की उपलब्धियों के बारे में मीडिया के सामने एक घंटे तक प्रस्तुति दी। उन्होंने कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, अवसंचरना विकास, प्रौद्योगिकी, वित्तीय समावेशन जैसे विभिन्न क्षेत्र में आये बदलाव का आंकड़ों के साथ उल्लेख करते हुए कहा कि 2014 में मोदी सरकार के सत्ता संभालने से पहले प्रगति की ऐसी रफ्तार कभी नहीं देखी गयी थी।

Share This Article
Leave a Comment