भारत में होंगे 2029 के विश्व पुलिस और अग्निश्मन सेवा खेल

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 27 जून (लाइव 7) भारत ने प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन सेवा खेलों की वर्ष 2029 की मेजबानी से संबंधित बोली में जीत हासिल की है और इन खेलों का आयोजन अहमदाबाद में किया जायेगा।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को स्वयं इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। उन्होंने कहा कि भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन खेल 2029 की मेजबानी मिलना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है।
भारत ने 2029 में होने वाले विश्व पुलिस और अग्निशमन सेवा खेलों 2029 की मेजबानी के लिए बोली जीत ली है। बर्मिंघम में आयोजित समारोह में भारत ने वियतनाम को पछाड़कर इन खेलों के लिए बोली जीती।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट गुजरात के अहमदाबाद शहर में आयोजित किया जायेगा। इससे भारत में खेल संस्कृति को नई ऊंचाई मिलेगी और विश्वभर के पुलिस और अग्निश्मन सेवा के खिलाड़ियों के लिए यह भव्य मंच साबित होगा।
श्री शाह ने भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन सेवा खेल 2029 की मेजबानी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इन खेलों की मेजबानी मिलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विस्तृत खेल ढांचे के निर्माण की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा , “ भारत को प्रतिष्ठित विश्व पुलिस और अग्निश्मन खेल 2029 की मेजबानी मिलना हर भारतीय के लिए गौरव का क्षण है। भारत को इन खेलों की मेज़बानी मिलना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विस्तृत खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर के निर्माण की वैश्विक मान्यता को दर्शाता है। अहमदाबाद का इन खेलों के आयोजन स्थल के रूप में चुना जाना, जिसमें पुलिस, अग्निशमन और आपदा सेवाएं 50 से अधिक खेलों में प्रतिस्पर्धा करेंगी, एक खेल स्थल के रूप में शहर की बढ़ती प्रतिष्ठा का प्रमाण है।”
 
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment