निगम के अस्थायी कर्मियों को नियमित करने वाला बयान महज एक छलावाः भाजपा

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 23 फरवरी (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर नगर निगम के अस्थायी कर्मचारियों को धोखा देने का आरोप लगाया है और कहा है कि निगम कर्मियों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी का बयान महज एक छलावा है।
दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने रविवार को कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम दोनों में सत्ता में रहते हुए श्रीमती आतिशी और आप के नेताओं ने दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों को धोखा देने का काम किया और दिल्ली विधानसभा में अब विपक्ष में आने पर भी अस्थायी कर्मचारियों को सेवा नियमितीकरण के नाम पर धोखा देने का प्रयास कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment