नयी दिल्ली 09 फरवरी (लाइव 7) भारत में नीदरलैंड की राजदूत एच.ई. मारिसा गेरार्ड्स के निवास पर एक विशेष आयोजन में 60,000 ट्यूलिप फूलों की खूबसूरती का नज़ारा पेश किया गया। इस अवसर पर भारतीय गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया था।
जिस प्रकार कमल भारत के इतिहास और संस्कृति से जुड़ा हुआ है, वैसे ही ट्यूलिप फूल नीदरलैंड्स की पहचान है। यह ‘पुनर्जन्म’ और नए आरंभ का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि यह वसंत ऋतु के आगमन का संकेत देने वाला पहला फूल होता है। यह प्रतीकात्मकता भारत और नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्रियों के बीच हाल ही में नवीनीकृत रणनीतिक साझेदारी समझौते से भी मेल खाती है, जो 2025 में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
नयी दिल्ली के नीदरलैंड निवास में खिले 60,000 ट्यूलिप
Leave a Comment
Leave a Comment

