झूठ और जुमलों का बजट है रेखा गुप्ता सरकार का बजट: यादव

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 25 मार्च (लाइव 7) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार के बजट को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठ और जुमलों का बजट करार दिया है और कहा कि जिस उम्मीद के साथ दिल्ली ने भाजपा को विजय दिलाई थी, उनकी वे उम्मीदें आने वाले पांच साल में पूरी होती नजर नहीं आ रही है।
श्री यादव ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि विधानसभा में भाजपा की दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक लाख करोड़ का बजट पेश कर अपनी पीठ थपथपाई है, जबकि हकीकत कुछ और है। हकीकत यह है कि एक लाख करोड़ की राशि में से 9950 करोड़ की राशि दिल्ली के करदाताओं की जेब खाली करके टैक्स के रुप में वसूला जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment