नयी दिल्ली, 01 जुलाई (लाइव 7) तमिलनाडु सरकार ने बुधवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है, जिसमें बकरीद वाले दिन सहित पूरे राज्य में कहीं भी गाय या बछड़े के वध पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था।राज्य सरकार का तर्क है कि उच्च न्यायालय अपने समक्ष आयी याचिका के दायरे से बहुत आगे निकल गया है। यह याचिका केवल कोयंबटूर में बकरीद के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गायों के वध को रोकने तक ही सीमित थी। उच्च न्यायालय ने गत 27 मई को इस आशय का निर्णय दिया था।

