ओडिशा की बेटियों ने रचा इतिहास, खो-खो में महाराष्ट्र को हराकर जीता स्वर्ण

Live 7 Desk

गया, 09 मई (लाइव 7) बिहार में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में ओडिशा की लड़कियों ने एक जबरदस्त उलटफेर करते हुए खो-खो के अंडर-18 वर्ग में पावरहाउस महाराष्ट्र को रोमांचक मुकाबले में 34-31 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं ओडिशा के लड़कों को इसी वर्ग में महाराष्ट्र से 25-34 से हारकर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
बिपार्ड परिसर, गया में खेले गए फाइनल मुकाबले में समरनिका साहू (12 अंक) की कप्तानी में ओडिशा की टीम ने पिछड़ने के बावजूद जबरदस्त वापसी करते हुए मैच का पासा पलटा और इतिहास रच दिया। वर्ष 2024 के खेलो इंडिया यूथ गेम्स में रजत जीतने वाली यह टीम इस बार अपने पदक का रंग सोने में बदलने में कामयाब रही।

Share This Article
Leave a Comment