ओएनजीसी ने वर्ष 2024-25 में 578 कुएं खोदे: पुरी

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 21 जून (लाइव 7) भारत में तेल एवं प्राकृतिक गैस की खोज को नई शक्ति और दिशा देते हुए तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) ने वर्ष 2024-25 में 578 कुएं खोदे हैं, जो 35 वर्षों में सबसे अधिक है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज एक्स पर यह जानकारी देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तेल तथा गैस की खोज के लिए वर्ष 2024-25 बेहतर रहा है। इस दौरान ओएनजीसी ने 578 कुएं खोने हैं। प्रधानमंत्री द्वारा ‘नो गो ‘ एरिया पर लिया गया साहसी निर्णय भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की यात्रा को नई गति दे रहा है।

Share This Article
Leave a Comment