नयी दिल्ली, 07 जून (लाइव 7) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मौजूदा समय में देश की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे खर्च और समय दोनों की बचत होगी तथा देश के विकास को गति मिलेगी।
श्री बंसल ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लबक्लब में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर आयोजित संगोष्ठी में शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में जब चुनाव होते हैं तो वहां पैसो के साथ साथ सिस्टम और समय की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा, “बदलती हुई दुनिया में अगर हमें आगे बढ़ना है तो उसके लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ जरुरी है।
उन्होंने कहा, “इस वक्त एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर हमारे यहां कई चर्चाएं हो रही हैं। टीवी डिबेट भी हो रही हैं और साथ ही चुनाव आयोग और नीति आयोग के अधिकारियों ने भी काफी चर्चा की है।” उन्होंने इसको लेकर पूर्व राष्ट्रपति नाथ कोविंद की अध्यक्षता में एक समिति बनायी गयी। उन्होंने कहा. “चुनाव सही तरीके से हो इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार संकल्पित है और देश की बेहतरी के लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यवस्था होनी ही चाहिए।
श्री बंसल ने कहा. “ इसी उदेश्य के साथ हमें अब सोचने की जरुरत है। इसके कई कारण हो सकते हैं जिनमें प्रमुख खर्च और समय की बचत है।”
उन्होंने कहा, “पहले हम मतपत्र से वोट डालते थे लेकिन अब बैलेट पेपर की जगह ईवीएम मशीन ने ले ली है। दुनिया में सब कुछ बदल रहा है। ऐसे में देश के विकाश के लिए “एक राष्ट्र एक चुनाव’ की व्यस्था जरूरी है। इससे विकास गति बढ़ेगी।” उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में अनेक बार ऐसी परिस्थिति बनती है कि लम्बे समय तक चुनाव आचार संहिता लागू रहता है जिससे विकास कार्य प्रभावित होते हैं। हर साल चुनाव आने से राजनीतिक पार्टियां भी चाहे वह सरकार में हो या विपक्ष विकास के मुद्दों को ढूंढने या विकास कार्य करने की जगह सिर्फ चुनाव में ही लगी रहती है।
श्री बंसल ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने की होड़ की जगह एक राष्ट्र एक चुनाव को अपनाए तो पांच सालों तक आ से बिना किसी रुकावट और दबाव के काम करते रहेंगी। इससे विकास कार्य काफी तेजी से होगा।
इस अवसर पर जनरल मनोज कुमार मांगो, डॉ राजीव रंजन, न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) डॉ. डी के अरोड़ा, श्री मुकुल सिंघल, प्रोफेसर डॉ मनोज, दीक्षित, श्री नरेन्द्र नाथ, सी.ए. कमलकांत जैन, सी.ए. हंसराज चुग, श्री वीरेन्द्र सचदेवा सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।
संतोष अशोक
लाइव 7

