उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश 22 मार्च को मणिपुर राहत शिविरों का करेंगे दौरा

Live 7 Desk

नयी दिल्ली 18 मार्च (लाइव 7) राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नाल्सा) के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी आर गवई के नेतृत्व में उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशों का एक समूह मणिपुर 22 मार्च को मणिपुर में राहत शिविरों का दौरा करेगा।
न्यायाधीशों के समूह में न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश, न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन, न्यायमूर्ति एन कोटिश्वर सिंह शामिल हैं। यह समूह उच्च न्यायालय के द्विवार्षिक समारोह के अवसर पर वहां जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment