अमेरिका के वाशिंगटन में गोलीबारी, सात लोग घायल

Live 7 Desk

सैन फ्रांसिस्को, 30 मई (लाइव 7) अमेरिका में वाशिंगटन के टैकोमा के उपनगर हैरी टॉड पार्क में गोलीबारी में सात लोग घायल हुये हैं।
पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीड़ितों में से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक गोलीबारी के समय पार्क में 100 से ज़्यादा लोग मौजूद थे। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि गोलीबारी में कितने लोग शामिल थे। साथ ही यह भी पता नहीं चल पाया है कि हमला अन्य हमलावारों पर किया गया या फिर पीड़ितों को जानबूझकर निशाना बनाया गया था।

Share This Article
Leave a Comment