अंबेडकर ने समानता और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया: विजेन्द्र

Live 7 Desk

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (लाइव 7) दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने कहा कि भीमराव अंबेडकर ने हमेशा समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया।
दिल्ली विधानसभा परिसर में आज भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर एक  ंजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्री गुप्ता ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें  ंजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने हमेशा समानता, सामाजिक न्याय और मानवाधिकारों के लिए संघर्ष किया।
अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, मंत्री रविन्द्र सिंह इंद्राज और विधायक गण उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री गुप्ता ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा निर्मित भारतीय संविधान को विश्वभर में एक अद्वितीय स्थान प्राप्त है। उन्होंने एक ऐसे समाज की कल्पना की थी जहाँ कोई भेदभाव न हो और सभी नागरिकों को समान अधिकार प्राप्त हों। उनका यह दृष्टिकोण आज भी आधुनिक भारत की नींव है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष और उनकी सोच आज भी लोगों को प्रेरित करती है। बाबा साहेब की सोच ने देश को एक नयी दिशा दी जिसमें सामाजिक समरसता और न्याय की प्रमुख भूमिका रही।
उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर को मरणोपरांत भारतरत्न से सम्मानित किया गया जो देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान उनके समाज सुधार, न्याय और समानता के प्रति योगदान को दर्शाता है। उनका जीवन और कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे।
आजाद अशोक
लाइव 7

Share This Article
Leave a Comment