नयी दिल्ली, 13 मार्च (लाइव 7) कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों को किसान विरोधी बताते हुए कहा है कि उसकी नीतियों का ही परिणाम है कि महाराष्ट्र में हर रोज आठ किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।
पार्टी ने कहा “महाराष्ट्र में रोजाना आठ किसान आत्महत्या कर रहे हैं। ये बात खुद महाराष्ट्र सरकार के मंत्री ने विधानसभा में कबूल की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन आज ‘किसानों की आयु’ आधी हो गई है।”
महाराष्ट्र में हर दिन आठ किसान करते हैं आत्महत्या: कांग्रेस

Leave a Comment
Leave a Comment